अहलेबैत समाचार एजेंसी अबनाः ईरान की मजलिसे ख़ुबरेगान (विशेषज्ञ परिषद) के सदस्य आयतुल्लाह अब्बास कअबी ने कहा है कि आज ईरान की जनता अपनी अंतर्दृष्टि और समझ से अमेरिका की नापाक साजिशों के खिलाफ खड़े हुए हैं।
आयतुल्लाह कअबी ने कहा कि अमेरिकी, वर्षों से सॉफ्टवार के माध्यम से जनमत पर प्रभावी होकर पश्चिम नवाज़ धड़ा तैयार करने की कोशिश कर रहे हैं।
विशेषज्ञ परिषद में ख़ूज़िस्तान प्रांत के प्रतिनिधि ने कहा कि इस्लामी फ़िक़्ही आदेशों पर अमल करके विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा।